आधी रात को श्याम धनी, तेरी कुंडी ना खड़कता मैं
और सहारा होता तो मेरा तेरे पास न आता मैं।
रोता हुआ तो बाबाजी, मैं तेरे द्वार आया हूँ
फुटी किस्मत सवारिया, मैं अपने साथ लाया हूँ।
दुख ना होता दिल में मेरे, तो तुमको यूँ न सुनाता मैं
और सहारा होता, तो मेरा तेरे पास न आता मैं।
और किसी की आस नहीं, बस तू ही एक सहारा है
डूब रही जीवन की नैया, दर तेरा ही किनारा है।
जो होता ना बेहाल सवारे, तुझे यूँ न बताता मैं
और सहारा होता, तो मेरा तेरे पास न आता मैं।
हारे के सहारे श्याम, तुम इतना न मुझे तरसाओ
तेरी चौखट पर खड़ा हूँ, आके सूरत दिखलाओ।
परवीन जांगड़ा कहे रे बाबा, गाके न सुनाता मैं
और सहारा होता, तो मेरा तेरे पास न आता मैं।
आधी रात को श्याम धनी, तेरी कुंडी ना खड़कता मैं
और सहारा होता, तो मेरा तेरे पास न आता मैं।
Hindi Bhajan List - bhajan hindi lyrics