मेहंदीपुर वाले मेरे साथ सदा 
सर पर हनुमंत का हाथ सदा
जो बजरंगी से कह दू वो पूरी होती अरदास सदा
 मुझे छु न सका दुःख दूर दूर ही ठेरा है
 मेरे घर के द्वार पर बजरंगी का पहरा है 
मेहंदीपुर वाले मेरे साथ सदा 
सर पर हनुमंत का हाथ सदा
 
सुख के झूलो में झुलु मै हनुमंत की कृपया न भूलू मै 
बल मिलता मन से लड़ने का हनुमंत के चरण जब छु लू मै  
दोनों राम के भख्त ये रिश्ता गहरा है
मेरे घर के द्वार पर बजरंगी का पहरा है 
मेहंदीपुर वाले मेरे साथ सदा 
सर पर हनुमंत का हाथ सदा
 
मेरे घर से बलाये दुर्र रहे सभी गरम हवाएं दूर रहे 
जंतर मन्त्र जादू टोना कभी पास न आये दूर रहे 
बजरंग की छवि में महाकाल का चेहरा है 
मेरे घर के द्वार पर बजरंगी का पहरा है 
मेहंदीपुर वाले मेरे साथ सदा 
सर पर हनुमंत का हाथ सदा
 
बालाजी चलें मेरे साथ सदा 
मेरे हाथ में इनका हाथ सदा 
मेहंदीपुर वाले बालाजी मेरी मन की  सुनते बात सदा 
सब कहते है लक्खा तेरा भाग्य सुनहरा है 
 मेरे घर के द्वार पर बजरंगी का पहरा है 
मेहंदीपुर वाले मेरे साथ सदा 
सर पर हनुमंत का हाथ सदा