जीना तेरी गली में मरना तेरी गली में 
कट जाये ज़िंदगानी महाकाल की गली में
जीना तेरी गली में मरना तेरी गली में 
 
इस दिल में मेरे बाबा बस तेरी ही लगन हो 
मुख पे सदा हमारे तेरे नाम का भजन हो 
चर्चा हमारा होगा शम्बू तेरी गली में 
कट जाये ज़िंदगानी महाकाल की गली में
जीना तेरी गली में मरना तेरी गली में
 
इन् आँखों में बाबा तेरी ही झलक हो 
मस्तक पे हमारे तेरे नाम का तिलक हो 
पूरा करेंगे वादा बाबा तेरी गली में 
कट जाये ज़िंदगानी महाकाल की गली में
जीना तेरी गली में मरना तेरी गली में
 
हाथो से मेरे बाबा सेवा करे तुम्हारी 
जब भी दर पे आये बातें करें तुम्हारी 
सर ये सदा झुुकेगा भोले तेरी गली में
कट जाये ज़िंदगानी महाकाल की गली में
जीना तेरी गली में मरना तेरी गली में