ओ मैया मेरी आजाओ बुलाये तेरी बिटिया प्यारी 
तेरी बिटिया प्यारी तेरी बिटिया प्यारी
तुझसे ही प्रीत लगाई मैंने 
मिलने को तेरी आस लगायी है 
ओ मैया तुझसे ही प्रीत लगाई मैंने
आजाओ मैया अब तो आजाना 
ओ मैया मेरी आजाओ बुलाये तेरी बिटिया प्यारी
 
तेरा ही नाम रहे मेरे लब पे 
तेरी प्यारी सूरत पे मई जाऊ सड़के
ले लो बलिया मेरी माँ सुनले तू विनती मेरी 
ओ मैया मेरी आजाओ बुलाये बुलाये तेरी बिटिया प्यारी
 
जीवन के सुख दुःख क्या है जानू न मैं 
माँ की है ममता कैसी जानू न मैं 
विक्की शर्मा भी माँ कहे तुझको 
बेटी बना ले मुझको तेरी 
ओ मैया मेरी आजाओ बुलाये बुलाये तेरी बिटिया प्यारी
बुलाये तेरी बिटिया प्यारी बुलाये तेरी बिटिया प्यारी