श्री विनायक मंदिर, नोयडा-62 - Sri Vinayaka Temple

Home  मंदिर श्री विनायक मंदिर, नोयडा-62 - Sri Vinayaka Temple

श्री विनायक मंदिर, नोयडा-62 - Sri Vinayaka Temple

"जेएसएस एकेडेमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के परिसर से जुड़ा हरिभरि आभा के साथ, स्वच्छ वातावरण से पोषित श्री विनायक मंदिर को नोएडा के सबसे साफ मंदिरों में से एक कहा जा सकता है। मंदिर में श्री विनायक का विग्रह काले पत्थर से तराशकर बनाया गया है, तथा मंदिर दक्षिण भारत की चोल वास्तुकला से निर्मित किया गया है।

मंदिर में दो प्रवेश द्वार हैं, एक स्थानीय भक्तों के लिए दूसरा परिसर के अंदर छात्रों और कर्मचारियों के लिए। मंदिर का शांत-प्रिय वातावरण इसे ध्यान केंद्रित करने वाले भक्तों के बीच और भी अधिक कौतुहल उत्पन्न करता है। मंदिर के प्रमुख महंत, भक्तों को हर व्यवस्था के बारे में अत्यधिक सरल भाव से मार्गदर्शन करने के लिए तत्पर रहते हैं।

मंदिर नोएडा सेक्टर-62 के औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य डी-सरिकल पर स्थित है, तथा यहाँ पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है। नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के निकट सेक्टर-62 और सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन, भक्तों द्वारा मंदिर पहुंचने के लिए अधिक सुविधाजनक रहेंगे।"

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ नोयडा के सबसे साफ मंदिरों मे से एक।
◉ दक्षिण भारत की चोल वास्तुकला से निर्मित किया गया है।

दर्शन समय

◉ 6:00 AM - 11:30 PM, 4:30 PM - 8:30 PM