शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ रहने वाला है। रुके हुये सरकारी कार्यों के दोबारा शुरु होने की सम्भावना है। पैतृक कारोबार में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना पसन्द करेंगे। कई महत्त्वपूर्ण कार्य गति में आ सकते हैं। प्रशासन और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पिता की आज्ञा का अनुसरण अवश्य करें। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में नवीन प्रयोग कर सकते हैं। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। उच्च शिक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रविवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको बड़ा कर्ज लेना पड़ सकता है। हमेशा अपने निर्णयों को सर्वोपरि रखें। अनावश्यक क्रोध करने से बचें। घर का वातावरण थोड़ा कमजोर हो सकता है। सन्तान की शिक्षा को लेकर असमञ्जस में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को पढ़ाई में बाधा महसूस होगी। किसी अपरिचित पर सहज विश्वास न करें। रक्तचाप के रोगियों को भोजन एवं जीवनशैली में अनुशासन रखना चाहिये। भागदौड़ के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। बुधवार से गुरुवार तक का समय थोड़ा कमजोर होगा।
समाधान: नित्य प्रातः 'देवी कवच' का पाठ करें तथा तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
| राशि स्वामी | बृहस्पति | Jupiter |
| राशि नामाक्षर | भ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe |
| आराध्य भगवान | श्री विष्णु नारायण Shri Vishnu Narayan |
| भाग्यशील रंग | पीला | Yellow |
| भाग्यशील अंक | 9, 12 |
| अनुकूल दिशा | पूर्व | East |
| राशि धातु | काँस्य | Bronze |
| राशि शुभ रत्न | पुखराज | Yellow Sapphire |
| राशि अनुकूल रत्न | पुखराज तथा माणिक्य Yellow Sapphire and Ruby |
| राशि अनुकूल वार | बृहस्पतिवार तथा रविवार Thursday and Sunday |
| राशि स्वभाव | द्विस्वभाव | Dual nature |
| राशि तत्व | अग्नि | Fire |
| राशि प्रकृति | पित्त | Bile |