मीन (Pisces)

मीन (Pisces) Rashifal: November 2026
  • मीन (Pisces)

    जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। सूर्य का वृश्चिक में जाना धार्मिक कार्यों में आपकी निष्ठा बढ़ायेगा और सेहत से जुड़ी परेशानियों का निदान भी दिलवा सकता है। जो लोग कला, संगीत, अभिनय, लेखन या किसी भी बौद्धिक पेशे से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में विशेष सम्मान और प्रसिद्धि हासिल होगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नये और खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रहेंगे।

    इस माह का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर 22 को शुक्र के आठवें भाव में जाने और नवम्बर 25 को राहु-केतु के अक्ष परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी या गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ षड्यन्त्र रच सकते हैं। मौसम के बदलाव के कारण पैरों में दर्द, सूजन, एलर्जी या सर्दी-जुकाम जैसी शारीरिक परेशानियाँ आ सकती हैं। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें और किसी को भी उधार न दें। कार्यस्थल पर किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा न बनें और बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक3, 4, 12, 13, 26, 27
    राशि प्रतिकूल दिनाँक7, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 30
    राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
    राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
    Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक9, 12
    अनुकूल दिशाउत्तर | North
    राशि धातुकांस्य | Bronze
    राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
    Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
    राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
    Thursday, Monday and Tuesday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्वजल | Water
    राशि प्रकृतिकफ | Kapha