शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप नये और स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। नये तरीके से कार्यों को आरम्भ करने का विचार बनायेंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में धन निवेश करने के लिये समय उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मंगलवार के बाद का समय बहुत अच्छा है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के शुरुआती भाग में बदलते मौसम के कारण शरीर का ताप बढ़ सकता है। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। कानूनी विवादों में लापरवाही न करें। किसी महत्त्वपूर्ण काम के लिये ऋण लेना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण अवसरों को चूक सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की चोट लग गयी है तो उसे हल्के में न लेते हुये उचित चिकित्सा लें। अपना क्रोध बच्चों पर न निकालें। रविवार और सोमवार कमजोर दिन होंगे।
समाधान: गणेश जी को दूर्वा चढ़ायें और गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
| राशि स्वामी | मंगल | Mars |
| राशि नामाक्षर | अ, ल, इ | A, L, E |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A |
| आराध्य भगवान | श्री हनुमान जी Shri Hanuman Ji |
| भाग्यशील रंग | लाल | Red |
| भाग्यशील अंक | 1, 8 |
| अनुकूल दिशा | पूर्व | East |
| राशि धातु | तांबा, सोना | Copper, Gold |
| राशि शुभ रत्न | मूंगा | Red Coral |
| राशि अनुकूल रत्न | मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby |
| राशि अनुकूल वार | मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार Tuesday, Thursday and Sunday |
| राशि स्वभाव | चर | Movable |
| राशि तत्व | अग्नि | Fire |
| राशि प्रकृति | पित्त | Bile |