महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर अत्यन्त केन्द्रित रहेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड्स में निवेश द्वारा अच्छे रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको इसका सुखद परिणाम भी अवश्य प्राप्त होगा।
महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास हीनता अथवा सम्वादहीनता महसूस होगी। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। नीचस्थ शुक्र के कारण घर में कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें, वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।
| राशि शुभ दिनाँक | 3,4,6,12,13,18,22,23,30 |
| राशि प्रतिकूल दिनाँक | 1,2,7,8,15,16,27,29 |
| राशि स्वामी | शुक्र | Venus |
| राशि नामाक्षर | र, त | Ra, Ta |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te |
| आराध्य भगवान | श्री दुर्गा माता Shri Durga Mata |
| भाग्यशील रंग | सफेद | White |
| भाग्यशील अंक | 2, 7 |
| अनुकूल दिशा | पश्चिम | West |
| राशि धातु | लोहा, चाँदी | Iron, Silver |
| राशि शुभ रत्न | हीरा | Diamond |
| राशि अनुकूल रत्न | हीरा, पन्ना तथा नीलम Diamond, Emerald and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार Friday, Saturday and Wednesday |
| राशि स्वभाव | चर | Movable |
| राशि तत्व | वायु | Air |
| राशि प्रकृति | सम | Even |