मिथुन (Gemini)

मिथुन (Gemini) Rashifal: September 2026
  • मिथुन (Gemini)

    इस माह आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। लक्ष्यों को सुनियोजित ढँग से अर्जित कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में विशेष प्रगति होगी। आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। पहला, दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।

    तीसरे सप्ताह के दौरान आप छोटी-छोटी यात्राओं में अत्यधिक धन खर्च करेंगे। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर मन में भय बना रहेगा। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसके विषय में सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माह के चौथे सप्ताह के दौरान पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,2,6,10,11,18,20,26,27,29
    राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,13,15,21,22,30
    राशि स्वामीबुध | Mercury
    राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
    Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
    आराध्य भगवानश्री गणेश जी
    Shri Ganesha Ji
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक3, 6
    अनुकूल दिशापश्चिम | West
    राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
    राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
    राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
    Emerald, Diamond and Blue Sapphire
    राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
    Tuesday, Thursday and Sunday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्ववायु | Air
    राशि प्रकृतिसम | Even