शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत कार्य-व्यवसाय के लिये बहुत उत्तम है। इस सप्ताह की गयी मेहनत का भविष्य में सुखद परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताजगी का अनुभव करेंगे। पुराने विवादों को समझदारी से निपटाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह भाग्यशाली है। पुरानी किसी पॉलिसी या इन्श्योरेंस आदि के कारण धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिल जायेंगे। लेकिन आपको पढ़ाई से पीछे बिल्कुल नहीं हटना है। नयी नौकरी के लिये किये गये प्रयास सफल होंगे।
अशुभ राशिफल: आपका सुस्त रवैया बनते मौकों को हाथ से गँवा देने का कारण बन सकता है। इसीलिये इस सप्ताह आपको अत्यन्त सक्रिय रहने की आवश्यकता है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। अनैतिक आदतों को तुरन्त छोड़ दें, वरना आपको बड़ी समस्या हो सकती है। भ्रामक विचारों के प्रभाव से बचें। मित्रता की आड़ में गुप्त शत्रुओं से आपको परेशानी हो सकती है। हालाँकि ऐसे लोगों को आप जल्द ही पहचान भी लेंगे। गुरुवार के बाद का समय आपके लिये ठीक नहीं है।
समाधान: मंगलवार के दिन हनुमान जी को राम नाम का चोला अर्पित करें।
| राशि स्वामी | बुध | Mercury |
| राशि नामाक्षर | क, छ, घ | Ka, Chha, Gha |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa |
| आराध्य भगवान | श्री गणेश जी Shri Ganesha Ji |
| भाग्यशील रंग | पीला | Yellow |
| भाग्यशील अंक | 3, 6 |
| अनुकूल दिशा | पश्चिम | West |
| राशि धातु | चाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold |
| राशि शुभ रत्न | पन्ना | Emerald |
| राशि अनुकूल रत्न | पन्ना, हीरा, नीलम Emerald, Diamond and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार Tuesday, Thursday and Sunday |
| राशि स्वभाव | द्विस्वभाव | Dual nature |
| राशि तत्व | वायु | Air |
| राशि प्रकृति | सम | Even |