वृषभ (Taurus)

वृषभ (Taurus) Rashifal: June 2026
  • वृषभ (Taurus)

    इस महीने होने वाला गुरु गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी के साथ कई तरह के मनमुटाव या सम्वादहीनता दूर होगी। जून 22 के बाद आप अपनी जीवनशैली में काफी अच्छे बदलाव ला सकते हैं। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

    इस माह पुराने शत्रु अचानक सक्रिय होने का प्रयास करेंगे। महीने के प्रथम अर्ध भाग के दौरान शनि की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ेगी, जिसके कारण स्वास्थ्य को लेकर असहज हो सकते हैं। महीने के अन्तिम भाग में कुछ कपटी लोगों के कारण नुकसान हो सकता है। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार को विनम्र रखना होगा। जिसके कारण लोग आपके प्रति उदार रहेंगे।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,7,8,10,14,17,18,25,27,28
    राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,11,12,16,20,21,29
    राशि स्वामीशुक्र | Venus
    राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
    नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
    Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
    आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
    Shri Durga Mata
    भाग्यशील रंगसफेद | White
    भाग्यशील अंक2, 7
    अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
    राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
    राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
    राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
    Diamond, Emerald and Blue Sapphire
    राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
    Friday, Wednesday and Saturday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्वपृथ्वी | Earth
    राशि प्रकृतिवायु | Air