शुभ राशिफल: कारोबार में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अच्छा मञ्च मिल सकता है। निजी सम्बन्धों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। आपके मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। सप्ताह के मध्य में जॉब में स्थान-परिवर्तन होने की प्रबल सम्भावना है। किसी उच्च प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार बहुत शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: किसी मित्र की सलाह से आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। रविवार को सन्तान को लेकर परेशानी होगी। सोमवार को शेयर मार्केट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। अचानक वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ायेगा। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन होने की सम्भावना है।
समाधान: प्रतिदिन गुड़ और रोटी गाय को खिलायें।
| राशि स्वामी | शुक्र | Venus |
| राशि नामाक्षर | ब, व, उ | Ba, Va, U |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo |
| आराध्य भगवान | श्री दुर्गा माता Shri Durga Mata |
| भाग्यशील रंग | सफेद | White |
| भाग्यशील अंक | 2, 7 |
| अनुकूल दिशा | दक्षिण, पश्चिम | South, West |
| राशि धातु | लोहा, सीसा | Iron, Lead |
| राशि शुभ रत्न | हीरा | Diamond |
| राशि अनुकूल रत्न | हीरा, पन्ना, नीलम Diamond, Emerald and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | शुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार Friday, Wednesday and Saturday |
| राशि स्वभाव | स्थिर | Stable |
| राशि तत्व | पृथ्वी | Earth |
| राशि प्रकृति | वायु | Air |